Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Happy Holi 2021: फोन में चला गया है पानी तो ये इन आसान टिप्स करें जरूर करें फॉलो

नई दिल्ली। होली का त्योहार रंग और पानी के बिना बिल्कुल अधूरा है और ऐसे में आपको अपने फोन की पूरी सुरक्षा करनी होती है। ताकि रंगों और पानी से उसे बचाया जा सके। कई बार फोन को सुरक्षित रखने के बाद भी उसमें पानी चला ही जाता है जिसकी वजह से फोन खराब होने का डर रहता है। एक बार फोन खराब होने पर सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपने फोन को रिपेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में डिटेल से…

1. सबसे पहले बैटरी निकाल दें

अगर होली खेलने के दौरान आपके फोन में थोड़ा बहुत भी पानी चला गया है तो सबसे पहले  फोन की बैटरी निकाल दें। इसके बाद बैटरी और फोन को दोनों को बाहर सूखने के लिए छोड़ दें।  लेकिन ध्यान रखें कि बैटरी को ज्यादा देर धूप में नहीं रखें क्योंकि इससे वह खराब हो सकती है।

2. हेयर ड्रायर का न करें उपयोग

कई बार लोग फोन के भीग जाने पर उसके खराब होने के डर से उसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग करते हैं। जो कि बेहद खतरनाक है इससे आपको फोन तो ठीक नहीं होगा बल्कि इसमें आग लगने का डर है। इसके अलावा फोन में काफी हल्के कंपोनेंट लगे होते हैं जो कि हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से खराब हो सकते हैं।

3. चावल में डाल दें

होली खेलने के दौरान यदि फोन के ऊपर थोड़ा बहुत रंग या पानी पड़ा हो तो उसे तत्काल साफ करें या फिर उसे चावल में डाल दें। कुछ देर चावल में डालकर सुखाने से फोन में पानी जाने का खतरा कम हो जाता है। चावल फोन में उपलब्ध पानी को सोख लेता है। कुछ देर बाद फोन को निकाल कर पहले उसे अच्छी तरह से साफ करें और फिर ऑन करें।

4. चार्जर का न करें उपयोग

यदि फोन में थोड़ा भी पानी या रंग गया है तो चार्जर का बिल्कुल भी उपयोग न करें। क्योंकि थोड़ी सी जल्दबाजी आपके फोन को पूरी तरह से खराब कर सकती है। जब आप पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएं कि पानी सूख चुका है तो पहले इसे ऑन करें जब ऑन हो जाए तभी चार्जर का उपयोग करें।

नोट: दिए गए टिप्स केवल हल्के-फुल्के पानी में फोन के गिर जाने पर ही काम करेंगी। लेकिन अगर इसमें ज्यादा पानी चला गया है तो इन टिप्स को फॉलो करने के बजाय इसे सीधे सर्विस सेंटर में लेकर जाएं।