Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Extortion की मांग के लिए ह*मले की योजना बना रहें मुखलाल गंझू गि*रफ्तार

रामगढ़ : लेवी की मांग को लेकर ट्रांसपोस्टिंग ऐजेंसी की गाड़ियों पर हमले की योजना बना रहें मुखलाल गंझू के मंसूबे को नाकाम करते हुए रामगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है मुखलाल गंजू के पास मिले एक बंदुक और मोबाईल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया गया है! पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 29 अगस्त को रात्रि सूचना प्राप्त हुई थी कि पतरातू थाना क्षेत्र के तलाटांड का रहने वाला मुखलाल गंझू रामगढ़ के किसी ट्रांसपोस्टिंग ऐजेंसी की गाड़ियों पर लेवी की मांग को लेकर हमले की योजना बना रहा है। वह उक्त योजना को अंजाम देने के लिए एक बंदुक को लेकर तालाटांड स्थित पुलिया पर बैठा हुआ । जिस पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के आदेश पर Sdpo पतरातु के नेतृत्व गठित विशेष टीम ने छापामारी की और ग्राम तालाटांड ( दुधियागढ़ा ) पुलिया के पास से एक भरठुआ बंदुक के साथ मुखलाल गंझू को गिरफ्तार किया गया एवं इस संबंध में पतरातु थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार मुखलाल गंझू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया!