Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा “खाना बैंक”

रामगढ़ : सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) के पदाधिकारियों की बैठक शहर के सुभाष चौक के निकट सम्पन्न हुई । इस बैठक में रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी भाजपा नेता व रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने जरूरतमंदों व भूखे लोगो को निःशुल्क खाना उपलब्ध कराने के लिए “खाना बैंक” की शुरुआत करने का प्रस्ताव बैठक में लाया, जिसका सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया।

इस सर्व सम्मति के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अगस्त 2024 को खाना बैंक का नींव रखा जाएगा।
धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि आज भी ऐसे कई गरीब व मिडिल क्लास के लोग हैं जो आर्थिक तंगी व पैसों के अभाव में भर पेट खाना नही खा पाते है इस मुहिम की शुरुआत कर हमलोग जरूरतमंदों व भूखे लोगो को खाना बैंक के माध्यम से निःशुल्क खाना उपलब्ध करेंगे।

बैठक में धनंजय कुमार पुटूस के साथ कैलाश महतो,सुरेन्द्र राम,मल्लिका दत्ता,पिन्टू मालाकार,अजय राम,श्रीधर सिंह, रघुबरण स्वामी,मनीषा कौंडल,सिकंदर सोनी उपस्थित हुए।