Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विजडन की ऑल-टाइम मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप इलेवन में इन दो भारतीय को मिली जगह, विराट व Dhoni बाहर

नई दिल्ली: विजडन ने अब ऑल-टाइम मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप इलेवन का किया है जिसमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस टीम में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एम एस धौनी व मॉर्डन डे के सबसे बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली अपना जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। भारत की तरफ से इस टीम में दो खिलाड़ियों को जगह दी गई है और दोनों ही बल्लेबाज हैं। वहीं किसी भी भारतीय गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तान का एक खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहा है।

सचिन व रोहित को विजडन ऑल-टाइम मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप इलेवन टीम में मिली जगह

विजडन ने जिस टीम का चयन किया है उसमें ओपनर बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का चयन किया गया है। तीसरे नंबर के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को चुना गया है जो इस टीम के कप्तान भी बनाए गए हैं। इस टीम में बल्लेबाजी के लिए चौथे नंबर पर कुमार संगकारा को रखा गया है जबकि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को शामिल किया गया है।

इस टीम में साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजी क्रम में छठे नंबर पर रखा गया है तो वहीं सातवें स्थान पर ऑलराउंडर लांस क्लूजनर हैं। क्लूजनर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं जो साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हैं। इस टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्ग्रा शामिल किए गए हैं। वहीं इस टीम में शुद्ध स्पिनर के तौर पर श्रीलंका के पूर्वल ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं।

विजडन की ऑल-टाइम मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप इलेवन-

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग (कप्तान), कुमार संगकारा, विव रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, लांस क्लूजनर, वसीम अकरम, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्ग्रा, मुथैया मुरलीधरन।