Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर: मैरीकॉम हारी, विकास और सिमरनजीत फाइनल में

जार्डन में चल रहे एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में भारत के लिए मंगलवार का दिन मिला जुला रहा। एक तरफ जहां विकास कृष्ण तथा सिमरनजीत कौर ने सेमीफाइनल में अपने अपने मुकाबले में जीत कर फाइनल में प्रवेश किया वहीं 6 बार की महिला विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एम.सी.मैरीकाम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उन्हें चीन की मुक्केबाज युआन चांग से कड़े मुकाबले में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा

पंजाब की महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर ने 60 किग्रा वर्ग के सेमीफानल में चीनी ताईपे की शिह-यी वू को 4-1 से हराकर स्वर्ण के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल जीतकर सिमरन ने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मंगोलिया की बाक्सर को हराया था

वही स्वर्ण पदक के दावेदार भारतीय मुक्केबाज विकास कृ्ष्ण ने सेमीफाइल में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के अबलाखान जुसुपोव को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।