Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन

रामगढ़ : भाकपा-माले राज्य कमेटी के निर्देशानुसार 12 जुलाई को मॉबलीचिंग के खिलाफ रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों में विरोध मार्च, प्रदर्शन किया गया। भाकपा माले के बैनर तले शुक्रवार को पार्टी कार्यालय रामगढ़कैंट परिसर से मॉब -लिंचिंग पर अविलंब रोक लगाने के सवाल पर दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा झण्डे बैनर लेकर प्रतिवाद मार्च निकला गया। सड़क मार्च करते हुए सुभाष चौक में नुक्कड़ सभा किए। नेताओं ने कहा राज्य में फिर एक बार माॅब लिचिंग की घटनाए बढ़ रही है। कि पिछले समय में अख्तर अंसारी जो पिठोरिया निवासी थे और बकरी चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा हत्या कर उसकी लाश को टाटिशिलवे के महिलोंग रेलवे लाइन पर फेंक दिया जाता है।दुसरी तरफ इसी तरह की घटना कोडरमा में भी घटित होती है। रांची में भी इसी तरह की घटना को अंजामदिया गया।जो यह दर्शाता है कि राज्य में फिर से एक बार साम्प्रदायिक तनाव को फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस जघन्य घटना की भाकपा-माले कड़ी नींदा करती है और राज्य सरकार से इन साम्प्रदायिक उन्मादी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा देने की मांग करती है। माले कार्यकर्ताओ ने खुब नारेंबाजी किए। मॉब लिंचिंग पर अविलंब रोक लगाओ। मॉब लिंचिंग में शामिल सभी अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करो। साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वाले को अंदर करो आदि नारें लगा रहें थे। रामगढ़, गोला प्रखंड सहित कई प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ है।
इस कार्यक्रम में जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, हीरा गोप, अमल घोषाल, सरयू बेदिया, देवानंद गोप, उमेश गोप,लाल मोहन मुंडा,बिएन मुंडा,रशीद अंसारी, नागेश्वर मुंडा, शैलेन्द्र बेदिया, अजीत कुमार बेदिया, मोती लाल बेदिया, फुलचंद करमाली, महादेव राम,रिझन बेदिया, लाल कुमार बेदिया, बसंत प्रजापति,अनोद बेदिया,खिलेश्वर बेदिया सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।