सब्जी विक्रेता किसी भी ठेकेदार को मासूल नहीं देंगे : छावनी परिषद
रामगढ़ : छावनी परिषद क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोधl आजसू नेता अरविंद महतो ने सब्जी विक्रेताओं को स्थाई जगह देने व ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से मासूल वसूले जाने का विरोध करते हुए छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें स्थाई जगह देने और ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से मासूल वसूलने वाले पर कार्रवाई करने की मांग कि l वही इस संबंध में छावनी परिषद के अधिकारी श्रीनिवास राव ने कहा कि
कोई भी किसान व सब्जी विक्रेता ठेकेदार को किसी भी प्रकार का मासूल नहीं देंगे और गलत तरीके से मासूल वसूलने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी l
