रामगढ़ पुलिस ने भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पोड़ा गेट पर हुए गोलीबारी कांड का उद्वेदन करते हुए l
दो आरोपियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है l बीते पांच जुलाई की रात नौ बजे भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पोड़ा गेट के पास ओमप्रकाश साह को गोली मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल और बाइक भी बरामद की है।
इसे लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पांच जुलाई की रात नौ बजे पोड़ा गेट के पास ओमप्रकाश साह को शिवराज और एक अन्य अज्ञात द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। रांची के मेदांता में घायल का इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी ने कांड की गंभीरता को देखते हुए पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन
किया और अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल किया l पुलिस की पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया कि इसी पिस्टल से पोड़ा गेट के पास ओमप्रकाश साह पर आपसी रंजिश में हत्या करने की नीयत से गोली चलाई थी।
