Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Women’s T20 World cup के फाइनल में ऐसे पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, पांचवें खिताब पर है नजर

नई दिल्ली। ICC Women’s T20 World cup 2020: ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला टी20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में उतरी मेजबान टीम ने लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाई है। सिडनी में खेले गए आइसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया, जहां उसका सामना भारतीय टीम से होना है।

इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भले ही हार के साथ हुई हो, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए फाइनल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे ज्यादा महिला टी20 विश्व कप के फाइनल खेलने वाली टीम है। छठी बार फाइनल में पहुंची कंगारू टीम ने अब तक चार खिताब अपने नाम किए हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवां खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। चलिए आपको इस बात से भी रूबरू करा देते हैं कि कंगारू टीम किस तरह से वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।

लीग दौर में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

ग्रुप ए में भारत और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ रखी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले मैच में भारतीय टीम के हाथों 17 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 132 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान टीम 115 रन बना सकी थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर मेजबान और मौजूदा चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और फिर सेमीफाइनल का सफर तय करना शुरू किया।

स्ट्रेलिया का तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे रंग में नजर आई और पहले बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर (189 रन) खड़ा कर दिया। ओपनर एलीसा हीली ने 53 गेंद पर 83 रन और बेथ मूनी ने 58 गेंद पर नाबाद 81 रन ठोक डाले। इस मुकाबले में बांग्लादेश को कंगारू टीम ने 103 रन पर रोक दिया और 86 रन से बड़ी जीत हासिल की।

मेजबान टीम का चौथा और आखिरी मैच करो या मरो का था, जिसमें टीम को जीत हासिल करनी थी, क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम दो-दो मैच जीतकर आगे बढ़ी थीं। ऐसे में ये मैच क्वार्टरफाइनल की तरह था कि जिसे जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4 रन से जीत मिली और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया

बारिश से बाधित आइसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की धड़कनें बढ़ी हुई थीं, क्योंकि ग्रुप बी की टॉपर साउथ अफ्रीका से उनका सामना होना था। अगर ये मैच पहले सेमीफाइनल की तरह बारिश में धुलता तो फिर साउथ अफ्रीकाई टीम फाइनल में पहुंच जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बारिश के कारण खेल 20-20 ओवर का तो नहीं हुआ, लेकिन नतीजे पर जरूर पहुंचा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश आ गई और फिर साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल खड़ी हो गई, क्योंकि अब रिवाइज टारगेट के हिसाब से साउथ अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन बनाने थे, लेकिन साउथ अफ्रीकाई टीम 92 रन बना सकी। ऐसे में 5 रन से मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया और छठी बार फाइनल में जगह बना ली।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस विश्व कप के नतीजों पर एक नजर

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने 17 रन से हराया

दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी

तीसरे मैच में कंगारू टीम ने बांग्लादेश को 86 रन से रौंदा

चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 रन से जीत दर्ज की

सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई