Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विश्व कप फाइनल में पहुंचकर भी हरमनप्रीत कौर निराश, कहा- मां ने आज तक नहीं देखा मेरा कोई मैच

सिडनी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में जगह पक्की की है। कप्तान हरमनप्रीत कौर इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और अब खिताब जीतकर ही भारत लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह विश्व कप जीतकर भारत लौटेंगी तो भारत में उनको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है।

गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया। भारत ने ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जिसकी वजह से उसे फाइनल का टिकट मिला। इंग्लैंड ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी जिसकी वजह से वो बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, “मेरे माता पिता यहां मौजूद है और वो आज का मैच देखना चाहते थे। दुर्भाग्य की बात है कि उनको आज का यह मुकाबला देखने नहीं मिला। यह पहला मौका होता जब वो लोग मुझे खेलते हुए देखने वाले थे। जब मैं स्कूल में थी तब पिता ने मेरा खेल देखा था। मेरी मां ने तो कभी भी मुझे खेलते हुए लाइव नहीं देखा। यह मैच मेरे लिए बहुत मायने रखता था, मैं हमेशा से चाहती थी कि वो मेरा खेल लाइव देंखे और आज वो मौका था।”

हरमनप्रीत अपने जन्मदिन पर विश्व कप यादगार फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई कप्तान अपने जन्मदिन पर किसी आईसीसी विश्व कप फाइनल खेलेगा। हरमन ने कहा, “वो हम सभी को यहां खेलते हुए देखने आए हैं और उम्मीद करती हूं हमें सभी के माता पिता का ऐसा ही समर्थन मिलेगा। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस टूर्नामेंट को जीतें।”