Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रवींद्र जडेजा ने खोला राज, कैसे पकड़ा हैरान करने वाला दशक का सबसे ‘बेहतरीन कैच’

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दूसरे दिन बढ़त बनाने में कामयाब हुई। खेल के पहले दिन महज 242 रन पर सिमटने के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी को भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन 235 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने पहली पारी के आधार पर 7 रन की बढ़त बनाई। खेल के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे दशक का सबसे बेहतरीन कैच बताया जा रहा है।

रविवार को जडेजा ने एक शानदार कैच लेकर भारतीय को पहली पारी में बढ़त लेने में अहम भूमिका निभाई। काइल जैमिसन के साथ मैदान पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे नील वैग्नर को जडेजा ने शादार कैच लेकर वापस भेजा। वैग्नर ने मोहम्मद शमी की गेंद पर हवाई शॉट लगाया जो बाउंड्री की तरफ जा रही थी। इस जगह फील्डिंग कर रहे जडेजा ने गेंद को अपनी तरफ आता देखा और अपनी जगह पर हवा में छलांग लगाते हुए एक असाधारण कैच लपक लिया।

कैच लेने के बाद रवींद्र जडेजा ने बताया कि उस वक्त उनके मन में क्या चल रहा था। आखिर किस तरह उन्होंने इस बेहतरीन कैच को पकड़ा। जडेजा ने कहा, मैं उनके ऐसे शॉट खेलने की उम्मीद कर रहा था लेकिन गेंद थोड़ी ज्यादा तेजी से आई। मैंने अपने हाथ को उसी जगह पर बनाए रखा और वो कैच मेरे हाथों में आकर चिपक गई।

जडेजा ने तोड़ी 51 रन की साझेदारी

वैग्नर का कैच लेकर जडेजा ने भारत को बड़ी अहम सफलता दिलाई। आउट होने से पहले वैग्नर ने जैमिसन के साथ 51 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को तोड़ना भारत के लिए हम गया था और जडेजा के शानदार कैच से यह मुमकिन हुआ।