Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों के सामने होगी अब ये चौथी मुश्किल, नीली वैगनर ने दी चेतावनी

क्राइस्टचर्च। India vs New Zealand Test Series: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते नज़र आए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी और काइल जैमीसन ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इन तीन तेज गेंदबाजों के बाद न्यूजीलैंड के खेमे में दूसरे टेस्ट मैच के लिए एक और तेज गेंदबाज शामिल होगा, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए और भी मुश्किल पैदा करेगा। हम बात कर रहें हैं नील वैगनर की जो धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

खुद मैच से दो दिन पहले नील वैगनर ने कहा है कि तेज और उछाल वाली गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए वे उनके खिलाफ उसी तरह की गेंदबाजी करेंगे। नील वैगनर अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वेलिंगटन टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें भारतीय बल्लेबाजों को राउंड द विकेट से की गई शॉर्ट पिच गेंदों के सामने जूझना पड़ा था। वैगनर ने कहा कि उनकी टीम शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी यही रणनीति अपनाएगी। वैगनर ने कहा, “निश्चित तौर पर उनके लिए यहां खेलना मुश्किल होगा जहां थोड़ी अधिक उछाल और तेजी है। भारत में खेलने से यह अलग है जहां बहुत अधिक उछाल और तेजी नहीं होती है।”

भारतीय खिलाड़ी करना चाहेंगे बेहतर प्रदर्शन

कीवी कोच गैरी स्टीड की तरह वैगनर का भी मानना है कि भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की टीम अपनी तरफ से किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी और मेहमान टीम की परेशानियां बढ़ाने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि हम उन पर शिकंजा कसने में सफल रहेंगे और उसी तरह से गेंदबाजी करेंगे जैसे हमने वेलिंगटन में की थी। अगर हम दबाव बनाए रख पाते हैं तो इससे हम खुद के लिए काम आसान करेंगे।”

सीरीज छोटी है और इसलिए भारतीयों को परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। इस पर वैगनर ने कहा, “कई बार जब आप विदेशी दौरों पर होते हैं तो परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में एक या दो मैच लग जाते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे और दमदार वापसी करेंगे।”