Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यशस्वी जायसवाल की अंडर 23 मैच में शानदार बल्लेबाजी, 20 गेंदों में ठोक डाले 82 रन

बांग्लादेश के हाथों अंडर 19 वर्ल्ड कप में हारने के बाद भी यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब आग उगल रहा है। हाल ही में उन्होंने अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए जिसमें 82 रन तो उन्होंने मात्र 20 गेंदों पर ही ठोक दिए। हालांकि इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फ्लाॅप साबित हुए और मात्र 6 रन ही बना सके।

मुंबई और पुडुचेरी के बीच अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान यशस्वी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 243 गेंदों पर 185 रन की बड़ी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और एक छक्का लगाया। इसी के दम पर मुंबई ने पहली पारी में 449 रन बनाए। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुडुचेरी की टीम पहली पारी में 209 रन पर ही सिमट गई थी।

मुंबई टीम की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर 45 गेंदों का सामना किया और इस दौरान वह 6 रन ही बना सके। हालांकि गेंदबाजी में वह अच्छे साबित हुए और एक विकेट अपने नाम किया। अर्जुन ने 8 ओवर में 27 रन दिए जिसमें 2 मेडन ओवर भी शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई के लिए अमन खान (64) और कप्तान हार्दिक तामोरे (86) ने और सरफराज़ खान (60) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।