Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीबीएल में 600+ रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस हुए ऑस्ट्रेलिया ए टीम से बाहर

उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में पांच विकेट हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

नई दिल्ली : बिग बैश लीग में गेंद के साथ बल्ले से खूब रन पीटने वाले मार्कस स्टोइनिस कंधे में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया ए टीम से बाहर हो गए हैं। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने इंगलैंड लॉयंस के साथ मैच खेलना था। लेकिन इससे पहले ही स्टोइनिस की मार्श शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान लगी चोट उभर आई। अब वह तब तक बॉलिंग नहीं कर पाएंगे जब तक वह चोट से उभर नहीं पाते।

स्टोइनिस के टीम से बाहर होने पर उनकी जगह ऑलराऊंडर जेक वाइल्डरमुथ को दी गई है। उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में पांच विकेट हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। बता दें कि 22 फरवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में ऑस्ट्रेलिया ए और इंगलैंड लॉयंस के बीच यह मैच खेला जाना है।

ऑस्ट्रेलिया-ए टीम
मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान) (न्यू साउथ वेल्स), जैक्सन बर्ड (तस्मानिया), हैरी कॉनवे (न्यू साउथ वेल्स), मार्कस हैरिस (विक्टोरिया), जोश इंग्लिस (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया), उस्मान ख्वाजा (उपकप्तान) (क्वींसलैंड), निक मैडिन्सन (विक्टोरिया), माइकल नेसर (क्वींसलैंड), कुर्टिस पैटरसन (न्यू साउथ वेल्स), मार्क स्टेकेटी (क्वींसलैंड), मिशेल स्वेपसन (क्वींसलैंड), और जैक विल्डरमथ (क्वींसलैंड)।