Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारतीय स्‍पिनर रविचंद्रन अश्विन का खुलासा, बताया किसने फेंकनी सिखाई थी कैरम बॉल

दरअसल, एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, 'मैं पहली बार जब टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने गया

अपनी स्पिन गेंदबाजी से दिग्गज खिलाड़ियों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाने वाले टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पहली बार मशहूर गेंद कैरम बाॅल पर बात करते हुए कहा टेनिस बॉल से खेलने वाले एक लड़के ने कैरम बॉल फेंकनी सिखाई थी।

दरअसल, एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, ‘मैं पहली बार जब टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने गया तब मैं बल्लेबाजी कर रहा था। वहां पर एक लड़का था जो शानदार एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहा था। उसकी गेंद हवा में अंदर आ रही थी और वो लगातार गेंद को दोनों ओर घुमा भी रहा था। मुझे नहीं मालूम कि आज वो लड़का कहां है लेकिन मैंने उसके जैसा गेंदबाज आज तक नहीं देखा।’ अश्विन ने कहा, ‘उसका नाम एसके था। उसी से मैंने कैरम बॉल सीखी थी।’

आपको बता दें कि अश्विन के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 70 मैच खेलकर 362 विकेट झटके। साथ ही उन्होंने 25.57 की औसत से 9183 रन भी बनाए। वनडे करियर में अश्विन ने 111 मैच खेलकर 150 विकेट लिए। जबकि 22.90 की औसत से 4937 रन भी बनाए। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 46 मैचों में 52 विकेट चटकाए।