Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कप्तान कोहली और केएल राहुल ने दी डीविलियर्स को जन्मदिन की बधाई, कही यह बात

ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एबी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी एबी डीविलियर्स आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एबी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

दरअसल, विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, मुबारक हो भाई। आप सभी को खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य और परिवार को ढेर सारा प्यार। जल्द मिलते हैं। बता दें कि 17 फरवरी 1984 को साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्में एबी डीविलियर्स माॅर्डन एरा के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। क्रिकेट पिच पर जब एबी उतरते हैं तो मैदान कोई भी हो, हर देश के फैंस उनके लिए ताली बजाते हैं। ऐसे में आज एबी अपना 36वां जन्मदिन माना रहे है।

गौरतलब है कि एबी ने अपने क्रिकेट करियर में 114 टेस्ट मैच खेले जिनमें 191 उन्हें 8765 रन बनाए।  टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 रन नाबाद रहा। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा एबी ने 228 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया जिनमें 218 पारियों में उन्होंने 9577 रन बनाए जिनमें 25 शतक और 53 अर्धशतक लगाए। वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका बल्ला काफी ज्यादा चला। 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 75 पारियों में उन्होंने 1672 रन बनाए। टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन नाबाद है।