Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पाकुड़ में पेयजल के लिए तरस रहा आदिम जनजाति, नहीं है किसी की नजर

पाकुड़: आजादी के 75 साल पूरे हो गए और देशवासियों ने जोश खरोश के साथ अमृत महोत्सव मनाया. लेकिन झारखंड राज्य के अंतिम छोर में बसे पाकुड़ जिला के गुट्टी पाड़ा गांव के लोगों को पेयजल कि समस्या से आजादी न तो शासन और न ही प्रशासन में बैठे लोग दिला पाए.
पाकुड़ जिला संवाददाता सुबल यदुवंशी कि इस खास रिपोर्ट को देखें

जहां पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गुटीपाड़ा में आज के इस डिजिटल दुनिया में लोग पानी के लिए कैसे दर-दर भटकने को बेबस है। यहां करीब 28आदिम जनजाति परिवार के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर घने पहाड़ के नीचे झरना का गंदा पानी पीकर अपनी और अपने परिवार की प्यास बुझाते हैं।

पगटंडी के सहारे उबड़ खबड़ रास्ते से मुश्किलों के बीच किसी तरह घर पहुंचते है फिर दिनचर्या का कार्य करते हैं। यहां की लोगो कि माने तो चार पांच पीढ़ी बीत गया लेकिन आज तक शुद्ध पेय जल के लिए कोई पहल नहीं हुआ है। एक चापानल जरूर है लेकिन आदिम जनजाति के 28परिवार को शुद्ध पेय जल देने में फेल हैं।