Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आखिर कब तक पाकुड़ के देवपर दास टोला गांव के ग्रामीणों को मिलेगी इस स्थिति से निजात

आजादी के बाद भी पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के घाघरजनी पंचायत देवपर दास टोला गांव में पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। पानी निकासी की सुविधा तो दूर बरसात के दिनों में ग्रामीणों का मुख्य रोड तक पहुंचने तक का रास्ता बंद हो जाता है। ग्रामीण गांव में रहते हुए भी बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मगर अभी तक गांव में शासन व प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। सुविधाएं नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन तथा जन प्रतिनिधि को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या को लेकर अभी तक सुनवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने गांव की दुर्दशा सुधारने के साथ ही पक्की सड़कें और नालों का निर्माण कर पानी की व्यवस्था कराई जाने की मांग की है। दरअसल देवपूर दास टोला गांव के लोग आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव के लिए न हीं पक्की रोड बनाई गई है। बदहाली में जीवन व्यतीत कर रहे देवपुर दास टोला वासी कई बार शासन व प्रशासन के अधिकारियों के पास समस्या को लेकर पहुंचे हैं लेकिन अब तक उनके समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है l