Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली ने पहले टी20 मैच में मिली हार की वजह बताई और इस डिपार्टमेंट को न्यूनतम स्तर का करार दिया

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार के साथ शुरुआत करनी पड़ी। पहले ही मैच में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने भारत को 8 विकेट से धो डाला। इंग्लैंड की टीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले भारत को 124 रन पर रोक दिया और फिर आसानी से 2 विकेट पर जीत के लिए मिले 125 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में ना तो भारतीय गेंदबाजी और ना ही भारतीय बल्लेबाजी ज्यादा प्रभावी दिखी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, हमें पिच के बारे में ज्यादा पता नहीं था कि इस तरह की सरफेस पर क्या करना चाहिए। इसके अलावा कुछ शॉट्स को खेलने में कमी रही और अब हमें मजबूत इरादे और योजना की स्पष्टता के साथ वापस आना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इस विकेट ने हमें उस तरह से शॉट्स खेलने की अनुमति नहीं दी जैसा कि हम चाहते थे। बल्लेबाजी में हमारा प्रदर्शन न्यूनतम स्तर का रहा और हमें इसका भुगतान हार के तौर पर करना पड़ा।

विराट कोहली ने कहा कि, हम कुछ अलग करना चाहते थे, लेकिन हमें ये भी स्वीकार करना होगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बोर्ड पर जीतने के लिए पर्याप्त रन नहीं थे। ये इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर का हिस्सा है और खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन आपको फिर खेल में वापसी करना होता है। आपको बता दें कि, श्रेयस अय्यर ने इस मैच में सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी जबकि विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे। शून्य पर आउट होने के साथ ही वो बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए और सौरव गांगुली (13 बार) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।