Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी देंगे 18.23 करोड़ रुपये का दान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली, आइएएनएस। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने 6 मार्च 2021 को अपना ट्वीट नीलामी कि लिए रखा था। फिलहाल अब यह नीलामी प्रक्रिया खत्म हो गई है। ट्वीटर के सीईओ ने ट्वीट करके खुद इसका ऐलान किया है। इस ट्वीट से जैक डॉर्सी को रिकॉर्ड कमाई हुई थी। ऐसे में ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्वीट से हुई कमाई को दान करने का निर्णय लिया है। यह एक बिटकॉइन चैरिटी होगी।

 

ट्वीट से हुआ रिकॉर्ड कमाई 

जैक डॉर्सी की तरफ से नीलीमी के करीब 2.5 मिलियन डॉलर (18.25 करोड़ रुपये) को अफ्रीका को दान करेंगे। इस दान की रकम से अफ्रीका महाद्वीप के देश के गरीब परिवारों की मदद की जाएगी। बता दें कि जैक डॉर्सी ने अपने और ट्वीटर इतिहास के पहले ट्वीट को बिटकॉइन में ही नीलामी के लिए रखा था, जिसे आज से 15 साल पहले ट्वीट किया था। Twitter के पहले ट्वीट के लिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली गई थी।

2006 में किया गया था Twitter के इतिहास का ट्वीट 

इस ट्वीट को 22 मार्च 2006 को लिखा गया था, जिसे अब क्रिप्टोकरेंसी के रुप में बेचा गया। जैक डॉर्सी ने पहले ट्वीट में लिखा था कि “जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर” इसी ट्वीट के लिए डॉर्सी की तरह से ऑनलाइन बोली लगाई गई है। जैक डॉर्सी अपने पहले ट्वीट को यूनीक डिजिटल सिग्नेचर के तौर पर एक वेबसाइट पर बेच रहे हैं। यह वेबसाइट ट्वीट को नॉन-फंजिबल टोकन्स (एनएफटी) के तरह सेल करती है। जैक डॉर्सी ने इसे लेकर ट्वीट किया है, जहां वेबसाइट का लिंक शेयर किया गया है। इस लिंक पर जाकर कोई भी ट्वीट खरीदारी के लिए बोली लगा सकता है। यह ट्वीट का एक डिजिटल सर्टिफिकेट है। इस सर्टिफिकेट पर जैक डॉर्सी का साइन भी होगा। ट्वीट खरीदने वाले को एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।