Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा- ‘इतनी प्यारी पत्नी के होते आप डिप्रेशन में कैसे आ सकते हैं’

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि, साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर वो डिप्रेशन में थे। उस दौरे पर भारत ने और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी और ये सीरीज विराट के लिए काफी खराब बीता था। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 13.40 की औसत से सिर्फ 134 रन बनाए थे। विराट कोहली के डिप्रेशन वाले खुलासे के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने अपना रिएक्श देते हुए उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि, आप इस स्थिति में कैसे आ सकते हैं जबकि आपके पास अनुष्का शर्मा जैसी प्यारी पत्नी है।

फारुख इंजीनियर ने स्पोर्ट्स कीड़ा से बात करते हुए कहा कि, आप डिप्रेशन में कैसे आ सकते हैं जबकि आपकी इतनी लवली वाइफ है और अब आप पिता भी बन गए हैं। भगवान को थैंक्स कहने के लिए आपके पास कई वजह है। उन्होंने आगे कहा कि, डिप्रेशन पश्चिमी देशों की सोच है और हम भारतीयों के पास ऐसी एनर्जी होती है जिसकी वजह से हम इससे बच सकते हैं। यही नहीं हमारी मानसिक स्थिति काफी अच्छी और मजबूत है। हमारे पास इतनी ताकत है कि, हम किसी भी परिस्थिती का सामना करने में सक्षम हैं जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास ऐसी क्षमता नहीं है। वैसे विराट कोहली की शादी 2014 में नहीं हुई थी और ये बातें फारुख इंजीनियर द्वारा उनकी अपनी सोच के आधार पर कही गई है।

वहीं विराट कोहली के डिप्रेशन वाले खुलासे के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनके इस कदम की सराहना की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, विराट हमें आपकी सफलता पर गर्व है और आपने जिस तरह से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर की हैं वो शानदार है। आपको बता दें कि, 2014 इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली ने पांच टेस्ट मैचों की दस पारियों में 1,8,25,0,39,28,0,7,6,20 रन बनाए थे। विराट ने कहा था कि, उनकी जिंदगी में उनका साथ देने वाले कई लोग थे, लेकिन फिर भी वो अकेला महसूस कर रहे थे।