Logo
ब्रेकिंग
युवा आजसू ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल, कहा मंईयां सम्मान राशि वितरण के लिए बच्चों की पढ़ाई करा दी बा... अमित महतो ने समर्थकों से विचार के उपरांत कांग्रेस जिला महासचिव पद से दिया इस्तीफा, जेबीकेएसएस में जा... छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में हुआ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, पुलिस महानिरीक्षक अभियान झारखंड रांची न... ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

CM गहलोत का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है BJP

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उसने पुड्डुचेरी में दिखा दिया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। पुड्डुचेरी में विश्वास मत हारने के बाद कांग्रेस सरकार के गिर जाने के बाद गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा की और अब धनबल से सरकार गिरा दी। 

उन्होंने कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुड्डुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि पुड्डुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई और विश्वास मत हार जाने से वहां की नारायणसामी सरकार गिर गई।