Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस नहीं विराट कोहली हैं, मिलती है इतनी सैलरी

नई दिल्ली। आइपीएल सीजन 2021 के लिए चेन्नई में हुई नीलामी में क्रिस मौरिस को आरसीबी ने 16.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा और वो आइपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जो इससे पहले 16 करोड़ में बिके थे। क्रिस मौरिस नीलामी में शामिल होकर सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी जरूर बने, लेकिन वो इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं। आइपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी अब भी विराट कोहली हैं जिन्हें आरसीबी हर साल सैलरी के तौर पर 17 करोड़ रुपये देती है।

क्रिस मौरिस ने नीलामी में शामिल होकर सबसे ज्यादा दाम पर बिकने के मामले में इतिहास जरूर रचा, लेकिन आइपीएल में अब भी सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली हैं। हालांकि अब मौरिस भी विराट कोहली की कप्तानी में ही खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि साल 2018 मे जो मेगा ऑक्शन कराया गया था उसमें एक टीम के ज्यादा से ज्यादा तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कहा गया था। इसमें पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी के लिए 15 करोड़, दूसरे के लिए 11 करोड़ व तीसरे के लिए 7 करोड़ का स्लॉट फिक्स किया गया था। इसके बाद आरसीबी ने विराट कोहली को 17 करोड़ में पिक किया था और 2018 सीजन से उन्हें 17 करोड़ रुपये हर साल मिलते हैं।

आपको बता दें कि, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने आइपीएल 2021 की नीलामी में खूब जमकर बोली लगाई और कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा। हालांकि इस फ्रेंचाइजी ने इस बार 11 खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी किया था और ग्लेन मैक्सवेल, काइली जेमिसन व डेन क्रिस्टियन जैसे खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करके उनकी खिलाड़ियों की भरपाई करने की पूरी कोशिश की। आरसीबी ने सबसे बड़ी बोली न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइली जेमिसन पर लगाया और उन्हें 15 करोड़ में खरीदा जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये खर्च किए। डेन क्रिस्टियन को विराट कोहली की टीम ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा

आइपीएल 2021 के लिए आरसीबी की टीम-

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्रा चहल, देवदत्त पडीक्कल, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, केन रिचर्डसन, एडम जैंपा, जोस फिलिप, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटिदार, मो. अजरुद्दीन, काइली जेमिसन, डेेनियल क्रिस्टियन, केएस भरत, सुयेश प्रभूदेसाई।