Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Twitter के विकल्प मेड इन इंडिया Koo ऐप को कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल, यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली। माइक्रोब्लाॅगिंग वेबसाइट Twitter को टक्कर देने के लिए मेड इन इंडिया ऐप ‘Koo’ को लाॅन्च किया गया है। लाॅन्च के बाद ही ये ऐप यूजर्स के बीच काफी चर्चा में है और लगातार लोकप्रिय हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी डाउनलोडिंग में 10 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। खास बात है कि पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी Koo ऐप का जिक्र किया था। जिसके बाद लोगों के बीच इस ऐप डाउनलोड और इस्तेमाल करने की काफी उत्सुकता है।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता कर रहे हैं प्रमोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों मन की बात कार्यक्रम के दौरान मेड इन इंडिया ‘Koo‘ ऐप का जिक्र किया था। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रविशंकर प्रसाद ने भी इस ऐप पर अपना अकाउंट बना लिया है। इस भारतीय ऐप को नेताओं समेत कई बड़ी हस्तियां प्रमोट कर रही हैं। इस ऐप को आत्मनिर्भर भारत अभियान का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

साल 2020 में हुआ था लाॅन्च

Koo ऐप की बात करें तो यह कोई ऐप नहीं है, बल्कि इसे मार्च 2020 में लाॅन्च किया गया था। इस ऐप ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भ ऐप इनोवेशन चैलेंज को भी जीता था। लेकिन चर्चा में ये अभी आया है। इस ऐप के को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक हैं। ये ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, तमिल, मलयालम, मराठी, पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टाॅल

अगर आप भी इस मेड इन इंडिया ऐप Koo का उपयोग करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर यह ऐप मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को एंटर करते ही ऐप ओपन हो जाएगा। इस ऐप का इंटरफेस बेहद ही खास है। इसमें आपको कई सेग्मेंट मिलेंगे, जिसमें एंटरटेनमेंट, न्यूज, पाॅप्यूलर, सरकारी विभाग, प्रोफेशन, टीचर, सोशल वर्कर आदि। इनमें से आप किसी को भी फाॅलो कर वहां अपडेट्स जान सकते हैं।

इस मेड इन इंडिया ऐप के जरिए आप भी 400 अक्षरों का पोस्ट लिख सकते हैं। पोस्ट में केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि आपको ऑडियो मैसेज, वीडियो, लिंक और इमेज शेयर करने का भी विकल्प मिलेगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध है। प्ले स्टोर पर इसे अभी तक 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।