Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तमिलनाडु के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली। Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 का पहला सेमीफाइनल अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान और तमिलनाडु के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान अशोन मेनारिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक राजस्थान ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं।

इस मैच में तमिलनाडु की टीम ने एक बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलने वाले संदीप वॉरियर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह अस्विन क्रिस्ट को मौका मिला है। संदीप भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। राजस्थान की टीम ने दो बदलाव किए हैं। क्वार्टर फाइनल में बिहार के खिलाफ खेलने वाले आकाश सिंह और अंकित लांबा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है, जबकि आदित्य गढ़वाल और तनवीर उल हक को मौका मिला है।

तमिलनाडु की प्लेइंग इलेवन

हरि निशांत, एन जगदीशन, अरुण कार्तिक, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), बाबा अपराजित, शाहरुख खान, आर साई किशोर, अस्विन क्रिस्ट, एम मोहम्मद, मुरुगन अश्विन और सोनू यादव।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन 

भरत शर्मा (विकेटकीपर), आदित्य गढ़वाल, अशोक मेनारिया (कप्तान), महिपाल लोमरोर, राजेश बिश्नोई, अर्जित गुप्ता, चंद्रपाल सिंह, अनिकेत चौधरी, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और तनवीर उल हक।

आपको बता दें, दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु की टीम ने क्वार्टर फाइनल समेत लगातार सात मुकाबले जीते हैं। वहीं, राजस्थान की टीम भी तमिलनाडु से कुछ कम नहीं है। राजस्थान ने अपने सात में से क्वार्टर फाइनल तक 6 मुकाबले जीते हैं। राजस्थान को इस टूर्नामेंट में सिर्फ गोवा की टीम से हार झेलनी पड़ी है, लेकिन गोवा की टीम क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों दिग्गज टीमों के बीच दिलचस्प होने वाला है।