Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारत सरकार ने Whatsapp पाॅलिसी पर जताई आपत्ति, कहा जल्द इसे वापस लिया जाए

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp के लिए साल 2021 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कंपनी अपनी नई प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। साथ ही सवालों के घेरे में भी है क्योंकि यूजर्स को अपने नीजि डाटा की प्राइवेसी की चिंता है। जिसके बाद भारत सरकार ने हाल ही में Whatsapp के सीईओ विल कैथार्ट को पत्र लिखकर प्राइवेसी पाॅलिसी में किए गए बदलाव को लेकर जवाब देने को कहा है। साथ ही गोपनियता हस्तांतरण और साझाकरण नीतियों के बारे में कुछ सवाल भी पूछे हैं।

आईटी मंत्रालय ने कहा पाॅलिसी वापस ली जाए

Whatsapp की गोपनीयता नीति में किए जा रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्राॅनिक्स और आईटी मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफाॅर्म Whatsapp से इस बदलाव को वापस लेने के लिए कहा है। मंत्रालय ने Whatsapp के सीईओ विल कैथार्ट को लिखे पत्र में बदलाव को वापस लेने के पर जोर दिया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि गोपनीयता नीति में प्रस्तावित परिवर्तन भारतीय नागरिकों की पसंद और स्वायत्तता के निहितार्थ के बारे मेें गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं।