Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेवा शर्तों के अपडेट पर विवाद, वाट्सएप प्रमुख ने ट्वीट कर दी सफाई, कहा- यह केवल पारदर्शिता बढ़ाने के लिए

नई दिल्ली। प्राइवेसी पॉलिसी और ट‌र्म्स ऑफ सर्विस (सेवा की शर्ते) के अपडेट पर विवाद के बाद मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सएप (WhatsApp) ने सफाई दी है। फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले वाट्सएप ने कहा कि नई पॉलिसी में डाटा शेयरिंग (Data-Sharing) के तरीके में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। हाल ही में वाट्सएप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy of WhatsApp) और ट‌र्म्स ऑफ सर्विस (Tours of Service of WhatsApp)के अपडेट के बारे में बताया था।

यूजर्स को स्‍वीकारना होगा नई नीति

इसमें बताया गया है कि यूजर्स का डाटा किस तरह से प्रोसेस किया जाता है और फेसबुक से किस तरह साझा किया जाता है। वाट्सएप का प्रयोग करते रहने के लिए यूजर्स को आठ फरवरी तक नई पॉलिसी और शर्तों को स्वीकारना होगा। यह नोटिफिकेशन आते ही इंटरनेट पर इस संबंध में चर्चा छिड़ गई। लोग इसे वाट्सएप की ओर से प्राइवेसी में सेंध की कोशिश बता रहे हैं।

तेजी से बढ़ी यूजर्स की संख्या

कहा जा रहा है कि वाट्सएप यूजर्स की जानकारियां फेसबुक से शेयर करेगा। इस चर्चा के बाद से अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे सिग्नल और टेलीग्राम पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने भी लोगों से वाट्सएप छोड़ने की अपील की है। इन चर्चाओं को देखते हुए वाट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपना पक्ष रखा

ज्यादा पारदर्शिता के लिए कवायद

वाट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा कि कंपनी ने ज्यादा पारदर्शिता के लिए प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। इसमें केवल प्लेटफॉर्म के बिजनेस कम्युनिकेशन को विस्तार से समझाया गया है। इससे फेसबुक के साथ वाट्सएप की डाटा शेयरिंग में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा। इससे इस बात पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि लोग एक दूसरे से कैसे बात करते हैं।

टेलीग्राम के सीईओ ने लगाए आरोप

कैथकार्ट ने जोर देकर कहा कि वाट्सएप में एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन (ई2ई) का इस्तेमाल होता है, जिस कारण से किसी भी निजी चैट या कॉल की जानकारी बाहर नहीं आ सकती है। वाट्सएप ने ई2ई के लिए आगे भी प्रतिबद्धता जताई है। कैथकार्ट ने कहा कि प्राइवेसी के मामले में प्रतिस्पर्धा का माहौल है और यह दुनिया के लिए अच्छा है। उनके ट्वीट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। इस बीच, टेलीग्राम के संस्थापक व सीईओ पावेल डुरोव ने वाट्सएप पर टेलीग्राम के खिलाफ गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया है।