Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

21 साल के ओपनर ने किया ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू, सचिन तेंदुलकर से मिलती है ये बात

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में 21 साल के एक बल्लेबाज ने जगह बनाई तो हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। जिस ओपनर विल पुकोव्स्की के टेस्ट डेब्यू को लेकर टीम के कप्तान टिम पेन से लेकर कोच जस्टिन लैंगर तक बातें कर रहे थे, आखिरकार तीसरे मैच में उनको मैदान पर उतरने का मौका मिली। भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पुकोव्स्की ने टेस्ट डेब्यू किया।

22 साल 339 दिन के विल को भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट मैच खेलने वाले 460वें खिलाड़ी बने। टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मैच से पहले उनको टेस्ट कैप दिया और टीम में स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर में एक समानता नजर आई जो महज संयोग है।

सचिन के नंबर की जर्सी में उतरे पुकोव्स्की

सिडनी की विक्टोरिया टीम के लिए खेलने वाले विल की जर्सी का नंबर 10 है और वह टेस्ट डेब्यू पर भी इसी नंबर की जर्सी को पहनकर खेलने उतरे। गौरतलब है कि दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल भारत के सचिन तेंदुलकर के जर्सी का नंबर भी 10 ही था। सचिन के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इसी नंबर की जर्सी में मैच खेला था जिसपर फैंस ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने सचिन की नंबर 10 जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया था।

पुकोव्स्की की फर्स्टक्लास रिकॉर्ड 

विल ने अब तक कुल 23 फर्स्टक्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 6 शतकी पारी के साथ 1744 रन बनाए हैं। उनका औसत 54 का रहा है और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 255 रन है। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से ही विल को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह मिली थी।