Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 82 रन की बढ़त, रहाणे ने जड़ा शतक

नई दिल्ली। Iभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल समाप्त हो गया है। इसके बाद भारतीय टीम 82 रनों की बढ़त के साथ मुकाबले में आगे है।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 195 पर ढेर हो गई थी। दूसरे दिन भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया और खेल समाप्ति तक 91.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए। अजिंक्य रहाणे 104 रन बनाकर और रवींद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।   

भारत की पहली पारी, रहाणे का शतक

भारतीय टीम को पहली पारी में मयंक अग्रवाल के रूप में शुरुआती झटका लगा था। मिशेल स्टार्क ने शून्य पर उनको आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई थी। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने 36 रन जोड़े और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दूसरे दिन भारत को पहला झटका डेब्यू मैच खेल रहे शुभमन के रूप में लगा जब 45 रन पैट कमिंस ने उनको आउट किया।

इसके बाद पुजारा भी 17 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। दोनों ही बल्लेबाज विकेट के पीछे कप्तान टिम पेन द्वारा लपके गए। भारत को चौथा झटका हनुमा विहारी के रूप में लगा जो 21 रन के निजी स्कोर पर नाथन लयोन की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। पांचवीं सफलता ऑस्ट्रेलिया को रिषभ पंत के रूप में मिली जो 40 गेंदों में 29 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर पेन के हाथों कैच आउट हुए।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 111 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उस समय जब भारत की पारी लड़खड़ा रही थी। रहाणे ने 195 गेंदों में अपना 12वां शतक पूरा किया, जिसमें 11 चौके शामिल थे।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, 195 रन पर ढेर

पहले दिन भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रलिया की पूरी टीम महज 195 रन पर सिमट गई थी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशाने ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी जबकि ट्रेविस हेड ने 38 रन बनाए थे। भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने चार तो आर अश्विन ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने दो जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट चटकाया।

भारत का प्लेइंग इलेवन 

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन 

जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लयोन और जोश हेजलवुड।