Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Chatra पत्थलगड़ा में तेज बारिश ने मचाई तबाही, कई मिट्टी का घर गिरा, किसानों का फसल हुआ बर्बाद

सड़क पर लगभग 4 फीट हो गया था जल जमाव

चतरा : पत्थलगडा में हुई मुसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। दो घंटे तक हुई बारिश में कई कच्चे मकान गिर गये। बारिश का पानी दो सौ से अधिक घरों में घुस गया। जिससे व्यापक क्षति हुई है।

तेज बारिश से पत्थलगडा-कटकमसांडी सेड़ में गुंगरीगेट पुल व पत्थलगडा बस्ती जाने वाली पथ में रेवा पुल से उपर पानी बहने लगा जिससे आवागमन काफी देर तक बंद हो गया। पुल के उपर दो से तीन फीट उपर तक तेज रफ्तार से पानी बहने लगा था। पत्थलगडा, सिंघानी, बरवाडीह, दुंबी व अन्य गांवों में सैकड़ों घरों में बारिश का पानी घुस गया। इन इलाकों के सभी घरों में पांच फीट तक पानी आ गया था। खेतों में बाढ़ का नजारा दिख रहा था।

पानी में धान, मिर्च, मकई समेत सब्जियों की खेती डुब गई । फसल बर्बाद हो गई और किसानों को व्यापक नुकसान होने की संभावना है। बरवाडीह, सिंघानी, दुंबी व अन्य गांवों में 15 से अधिक खपरैल मकानों को नुकसान हुआ है। बारिश की बजह से पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय के समीप पेट्रोल पम्प का बाउंड्री वाल ध्वस्त हो गया।

बरवाडीह मस्जिद के समीप भी चहारदिवारी गिर गई। पत्थलगडा के प्रमुख सड़कों में पानी बहने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कई स्थानों में पम्प लगाकर घर व दूकान में घुसे पानी को निकाला गया।