Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Chatra बस स्टैंड बन गया पर भू मालिकों को नही मिली मुआवजा राशि

दस वर्षों से समाहरणालय का चक्कर लगा रहे वृद्ध दम्पति 2 एकड़ 32 डिसमिल जमीन गई है लाचार बित्तन पासवान का

चतरा : चतरा देवरिया बस स्टेंड का निर्माण हुवे 10 वर्ष बीत गए। परन्तु बस स्टैंड निर्माण में जिनकी जमीन गई उन्हें अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं मिल सका। ऐसे में कई भू स्वामी बीते 10 वर्षों से समाहरणालय का चक्कर काट रहे हैं परन्तु उन्हें मुआवजा देने के बजाय आज कल कहकर दौड़ाया जा रहा है।

इन्ही लोगों में एक हैं देवरिया निवासी बित्तन पासवान। इनकि 2 एकड़ 32 डिसमिल जमीन बस स्टैंड में गई है। भूमि अधिग्रहण किये जाने के बाद से लेकर अब तक (10 वर्षों ) से उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। काफी वृद्ध हो चुके हैं दम्पति ऐसे में इनको चलने फिरने में भी काफी कठिनाई होती है।परन्तु मुआवजा के आस में ये किसी तरह कार्यालय पहुँच जा रहे हैं।

दस वर्षों से समाहरणालय का चक्कर लगा रहे है मगर नही मिला राशि : बित्तन पासवान

बित्तन पासवान कहते है कि जब भूमि लिया जा रहा था तब उपायुक्त ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही मुआवजा राशि दे दी जाएगी। परन्तु दस वर्ष बीत जाने के बाद भी राशि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द हमे मुआवजा राशि मुहैया कराए।

चार से पांच महीना के अंदर मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा : भू अर्जन पदाधिकारी

जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो ने बताया कि मुआवजा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्त के आदेश के बाद एक दो दिन में धारा 11 प्रकाशित करवाया जाएगा। जिन्हें शिकायत होगी वे 2 माह के भीतर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चार से पांच महीना के अंदर मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा।