Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Twitter जल्द लाएगा नया ब्लू टिक वेरिफिकेशन, सेटिंग में बदलाव करके भेज सकेंगे रिक्वेस्ट

नई दिल्ली। Twitter एक नए Request Verification सिस्टम पर काम कर रहा है, जो कि जरूरी और लिमिटेड पब्लिक फिगर को ब्लू चेकमार्क देगा। इस फीचर के एक बार रिलीज होने के बाद यूजर्स अपनी सेटिंग में जाकर ब्लू चेकमार्क के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को प्रोफाइल की सेटिंग के अकाउंट और फिर पर्सनल इंफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर रिक्वेस्ट भेजनी होगी।

Twitter के रिवर्स इंजीनियर Jane Manchun Wong नए एक स्क्रीनशॉट शेयर करके ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्विटर Request Verification पर काम कर रहा है। Twitter के प्रोडक्ट लीड Kayvon Beykpour ने इस बार में कंफर्म किया। उन्होंने Wong के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि हम सेल्फ सर्विस आइडेंटिफिकेशन पर काम कर रहे हैं। लेकिन Twitter की ओर से फिलहाल इस नए वेरिफिकेशन फीचर के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है और यह भी अब तक मालूम नहीं चला है कि आखिर कब तक यह नया फीचर आम लोगों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही इसके इस्तेमाल की क्या गाइडलाइन होंगी। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Twitter ने ब्लू वेरिफिकेशन फीचर को पब्लिक फिगर के लोगों के अकाउंट अथेंटिकेशन के इरादे से लागू किया था, जिससे कोई भी पब्लिक फीगर के लोगों के नाम का गलत इस्तेमाल न कर सके। हालांकि Twitter ने साल 2017 में नए वेरिफिकेशन को स्वीकर करने की प्रक्रिया रोक दी थी। साथ ही मौजूदा वक्त में कंपनी एक भी नए वेरिफिकेशन को एक्सेप्ट नहीं कर रही थी।

कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि शुरुआत में वेरिफिकेशन का मतलब संबंधित व्यक्ति की पहचान और आवाज को प्रमाणित करना था। लेकिन बाद में इसे एक एंडोर्समेंट के तौर यूज किया गया। ऐसे में एक तरह का भ्रम पैदा हुआ। कंपनी ने कहा कि ऐसे में इस समस्या को हल करने की जरूरत थी। इस वजह से हमने सभी आम वेरिफिकेशन को रोक दिया है। मौजूदा वक्त में हम इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इस बारे में सूचना देंगे। Techcrunch की रिपोर्ट के मुताबिक नया वेरिफिकेशन सिस्टम में अब पब्लिक डॉक्यूमेंट के इस्तेमाल से अकाउंट वेरिफाई की इजाजत मिलेगी। इससे Twitter में पारदर्शिता आएगी साथ ही Twitter यूजर्स के अकाउंट वेरिफिकेशन के कारण को जानने में मदद मिलेगी।