Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

BCCL सुरक्षाकर्मी की हत्या कर चेकनाका में लटकाया शव, संयु्क्त मोर्चा ने छेड़ा आंदोलन

पंचेत। BCCL CV एरिया-12 के दहीबाड़ी परियोजना के चेकनाका में रविवार की रात सुरक्षा गार्ड कलाई मुंडा का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों और परियोजना के कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को चेकनाका में लटका दिया गया। पुलिस भी परिस्थितिजन्य साक्ष्य को देखते हुए मामले को संदिग्ध मान रही है। सुरक्षा गार्ड के आश्रित को बीसीसीएल में नियोजन देने की मांग को लेकर परियोजना के कर्मचारियों ने धरना दिया।

दहीबाड़ी परियोजना में सुरक्षा गार्ड कलाई मुंडा के कल्याण चक स्थित चेकनाका में तैनात थे। रविवार रात लगभग 10 बजे पता चला कि गार्ड का शव शेड के अंदर लटका पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पर पहुंच कर जांच की। इधर संयुक्त मोर्चा ने पुलिस को शव उठने नही दिया। सोमवार सुबह नियोजन एवं फेटल दुर्घटना की मांग को लेकर परियोजना का उत्पादन ठप कर दिया और धरने पर बैठ गये। मोर्चा के कहना है कि गार्ड की हत्या की गई है। प्रबंधन फैटल दुर्घटना का लाभ के साथ तत्काल नियोजन दे। लेकिन, प्रबंधन नियोजन देने को तैयार नहीं है। इस कारण घटनास्थल पर ही शव पड़ा है। परियोजना प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच गतिरोध को खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है।

शव को देख कर कोई भी कह सकता है कि सुरक्षा गार्ड ने फांसी नही लगाई है। कहीं दूर हत्या कर यहां लटकाया गया है। मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ है। पुलिस भी इसे संदेहास्पद मौत मान रही है। मृतक का गमछा उसके कंधे पर सही सलामत है। जमीन से पैर लगे होने के कारण फांसी की स्थिति में छटपटाहट निशान जरूर होते। जमीन पर कोई निशान नहीं है।

खुद टूट कर गिर गया शव

मृतक कलाई मुंडा का शव जिस रस्सी के सहारे टांगा हुआ था, वह सोमवार करीब 11 बजे अपने आप टूट गई।  रस्सी टूटने से शव जमीन पर गिर पड़ा।