Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

मुमताज की मृत्यु के बारे में जानकर चौंक उठीं ट्रंप की बेटी इवांका

सांझ के ढलते हुए सूरज की रोशनी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया पहुंचे तो ताजमहल को देखकर पहली की नजर में फिदा हो गए। बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी उनके साथ पहुंचे थे। इवांका को गाइड कमलकांत ने ताज के बारे में कई रोचक जानकारी दी, लेकिन जैसे ही मुमताज की मौत के बारे में बताया इवांका चौंक उठीं। दरअसल इवांका ने पूछा था कि मुमताज की मृत्यु कैसे हुई थी? इस सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने बताया कि 14वें बच्चे (गौहरा बेगम) को जन्म देने के बाद मुमताज की तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान इवांका ने कमलकांत से कई सवाल किए जो इस प्रकार है-

इवांका: क्या शाहजहां ने सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे?
कमलकांत: नहीं, यह झूठ है। शाहजहां ने कारीगरों से वादा लिया था कि वे अब काम नहीं करेंगे। इसके बदले उनके जीवनभर का मेहनताना दिया था।

इवांका: मुमताज महल की मृत्यु कैसे हुई थी?
कमलकांत: 14वें बच्चे (गौहरा बेगम) को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ जाने से।

इवांका: क्या कहा, 14 वें बच्चे ? क्या यह सच है?
कमलकांत: हां, यह सच है।  

ताज की खूबसूरती देखने के बाद इवांका ने कहा कि जैसा तस्वीरों में देखा था, ताज उससे ज्यादा खूबसूरत है, यह मंत्रमुग्ध कर देता है। एक बार देखकर जी नहीं भरता, बार-बार देखने को मन करता है।