Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Antilia Case: NIA जांच में जब्त हुई मर्सिडीज से मिले कई अहम सुराग, सचिन वझे चलाते थे ये कार

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर 25 फरवरी को विस्‍फोटक से लदी कार खड़ी मिली थी। इस केस की जांच लगातार उलझती ही जा रही है। इस मामले में अब पुलिस अधिकारी सचिन वझे (Sachin Waze ) का नाम भी शक के दायरे में है। मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है, जांच एजेंसी एनआईए ने एक मर्सिडीज कार (Mercedes Car) जब्त की है जिसे गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वेज ने इस्तेमाल किया था।  जांच में सामने आया है कि इस मर्सिडीज कार को सचिन वझे ही चलाते थे। ये कार मुंबई पुलिस मुख्‍यालय भी आती थी। कार धुले में रहने वाले भावसार नामक व्‍यक्ति की थी जिसने बीते माह फरवरी में ही इस कार को एक पोर्टल के माध्‍यम से बेच दिया था।  अब सवाल ये खड़ा होता है कि ये कार वझे तक कैसे पहुंची।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में सचिन वेज को अपने सिर को बड़े रूमाल से ढंकते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज को छिपाने के लिए एक ओवरसाइज़्ड कुर्ता-पायजामा पहना था, न कि PPE किट।

 गौरतलब है कि ये कार  एनआईए ने मंगलवार को जब्‍त की थी इसमें केस से जुड़ा काफी सामान भी जब्‍त किया गया है। इस कार में एक चेक शर्ट भी थी, ये वही चेक शर्ट बतायी जा रही है जिसे पीपीई किट पहने व्‍यक्ति ने पहना हुआ था। इसके अलावा कार से 5 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है। इसमें  स्कोर्पियो कार का नम्बर प्लेट भी मिला है। एक नोट काउंटिंग मशीन भी बरामद हुई है। कार से प्लास्टिक की एक बोतल में मिट्टी का तेल भी मिला है शक जाहिर किया जा रहा है कि इसका उपयोग पीपीई किट जलाने के लिए किया गया होगा।