Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन, कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं…!

नई दिल्ली। विजय माल्या को भारत कब लाया जाएगा? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। ब्रिटेन ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भारत में वांछित भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इसमें कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाया जाएगा।

भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ माल्या ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में पिछले साल मई में केस हार चुका है। उसकी मनी लांड्रिंग मामले में भी भारत को तलाश है। यह पूछे जाने पर माल्या को कब प्रत्यर्पित किया जाएगा और क्या इस मामले में अभी कोई कानूनी मसला लंबित है, भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने किसी केस का नाम लिए बिना कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपितों को भारत लाने की तात्कालिकता, महत्व और इच्छा को समझते हैं।

उन्होंने कहा प्रत्यर्पण का मामला प्रशासनिक के साथ ही कानूनी भी है और यह अदालत में है। माल्या मामले में प्रशासन की तरफ से जो कुछ भी किया जाना था, उसे गृह मंत्री ने कर दिया है। अब यह मामला न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें अब जो भी करना है वह जजों को ही करना है।

गौरतलब है कि विजय माल्‍या जमानत पर ब्रिटेन में हैं। माल्‍या पर 17 भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बकाया है। माल्‍य 2 मार्च, 2016 को भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग गया था। भारतीय एजेंसियों ने ब्रिटेन की अदालत से माल्‍या के प्रत्‍यर्पण की अपील की थी। लंबी लड़ाई केा बद ब्रिटेन की अदालत ने 14 मई को माल्‍या के भारत प्रत्‍यर्पण की अपील पर मुहर लगा दी थी। हालांकि, कानून दांवपेच के चलते उसे अब तक भारत नहीं लाया जा सकता है।