Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ करेगा वोट, 20 नवंबर के नारे से गूंज उठा शहर।l

शहरी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मतदाताओं को मतदान करने हेतु आमंत्रण पत्र देकर मतदान करने हेतु किया प्रेरित ।*

रामगढ़ करेगा वोट, 20 नवंबर के नारे से गूंज उठा शहर।l

रामगढ़: आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार की उपस्थिति में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा 23- रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन में शहरी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला के शनिचरा बाजार से होते हुए सुभाष चौक तक मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार का छाव नृत्य से एवं मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा ढोल मांदर बजाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कहूं स्टेडियम से करतार बद्ध होकर जिले के पदाधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं छाव नृत्य, मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के माध्यम से जिले के मुख्य मार्ग शनिचरा है से होते हुए सुभाष चौक तक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूकता संदेश दी गई रैली सुभाष चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन कर लोगों को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।*

*कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सहित जिले के अन्य वारिया पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली के दौरान निर्वाचन तिथि 20 नवंबर रामगढ़ विधानसभा चुनाव अंकित तख्ती को रंग-बिरंगे गुब्बारे के साथ आसमान में छोड़कर मतदाताओं को स्वच्छ व निष्पक्ष रूप से आगामी 20 नवंबर को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जरूर से जरूर मतदान करने का अपील किया गया। साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।*

*वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं के बीच आगामी विधानसभा निर्वाचन 20 नवंबर रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान तिथि अंकित मतदाता जागरूकता आमंत्रण कार्ड देकर मतदाताओं को मतदान करने का अपील भी किया गया।*

*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मतदाताओं ने 20 नवंबर 2024 को मतदान करने हेतु संकल्प लिया।*

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, पंचायती राज्य पदाधिकारी निशा कुमारी, स्वीप नोडल पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खालखो, पुलिस उपाधीक्षक पतरातु, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,सभी थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।*