Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ जिले के छात्र छात्राओं को जल्द मिलेगा साइकिल, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

रामगढ़ जिले के छात्र छात्राओं को जल्द मिलेगा साइकिल, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

रामगढ़:  उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार के अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ शंकर चौधरी के द्वारा बैठक में उपस्थित उपायुक्त उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती कुमारी नीलम सहित समिति के अन्य सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली साइकिलों के संबंध में क्रमवार जानकारी दी गई इस दौरान उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के तहत रामगढ़ प्रखंड में 880, चितरपुर प्रखंड में 483, दुलमी प्रखंड में 661, गोला प्रखंड में 2030, मांडू प्रखंड में 1601 एवं पतरातू प्रखंड में 1673 कुल 7328(3643 छात्र व 3685 छात्राएं) साइकिलों का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया जाना है। इस संबंध में उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त सहित समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने हेतु अनुमोदन देते हुए जल्द से जल्द सभी साइकिलों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।