Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

असम में 1040 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री के सामने डाले हथियार, सीएम बोले- उग्रवाद मुक्त राज्य की ओर

गुवाहाटी। खूंखार उग्रवादी इंगती कटहर सांगबिजीत और 1,039 अन्य उग्रवादियों ने मुख्य धारा में लौटने के लिए मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के समक्ष हथियार डाल दिए। ये उग्रवादी पांच संगठनों पीपुल्स डेमोक्रेटिक काउंसिल आफ कार्बी लांगरी (पीडीसीके), कार्बी लांगरी एनसी हिल्स लिबरेशन फ्रंट (केएलएनएलएफ), कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर (केपीएलटी), कूकी लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) और यूनाइटेड पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (यूपीएलए) से संबंधित हैं।

सांगबिजीत पीडीसीके का प्रमुख है। पहले वह प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड का कमांडर इन चीफ था। वह पूर्व बोडोलैंड टैरिटोरियल एरिया डिस्टि्रक्ट्स में जनसंहार की कई वारदातों में शामिल था। इन वारदातों में मारे गए ज्यादातर लोग अल्पसंख्यक समुदाय के थे। एनडीएफबी के रंजन दैमरी गुट द्वारा वारदातों से दूरी बना लेने के बाद सांगबिजीत हाशिये पर चला गया था। इसके बाद उसने कार्बी आंगलांग जिले में पीडीसीके का गठन किया था।

कार्बी आंगलांग और पश्चिम कार्बी आंगलांग जिलों के आत्मसमर्पण करने वाले 1,040 उग्रवादियों का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए सोनोवाल ने कहा कि उनकी सरकार असम को उग्रवाद मुक्त राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘समाज में लौट रहे युवाओं को हम हरसंभव मदद दे रहे हैं। हम वित्तीय मदद के साथ-साथ लाजिस्टिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। हम इसे जारी रखेंगे।’ आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने 338 हथियार भी जमा किए हैं। इनमें 58 एके श्रृंखला की राइफलें, 11 एम-16 गन और चार हल्की मशीन गनें शामिल हैं। इन उग्रवादियों के साथ अगले दो दिनों के भीतर औपचारिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।