Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोदी के अंदाज में पेट्रोल-डीजल कीमत पर श्याम रंगीला का तंज, इस वीडियो को लेकर मचा है बवाल

मशहूर कॉमेडियन और मिमिक्री ऑर्टिस्ट श्याम रंगीला को पेट्रोल 100 रुपए लीटर होने पर पीएम मोदी की नकल करके वीडियो बनाना भारी पड़ सकता है। कॉमेडियन श्माम रंगीला ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन यह वीडियो श्याम रंगीला के लिए भारी पड़ सकता है क्योंकि रंगीला के खिलाफ पंप संचालक ने परिवाद दायर किया है।

वीडियो में मोदी की नकल करते हुए श्याम रंगीला कह रहे हैं कि ‘मेरे प्यारे देशवासियों, राजस्थान के श्रीगंगानगर की जनता का गर्व से सीना चौड़ा हो गया है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए को छू गई है। भाइयों-बहनों, आजाद भारत के इतिहास में आज तक ऐसी कोई सरकार नहीं आई थी, जो पेट्रोल को उसकी असली कीमत दिलवा पाए. पेट्रोल को उसका हक हमने दिलवाया है’। इस वीडियो को श्रीगंगानगर शहर में हनुमानगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शूट किया गया था।

पंप संचालक सुरेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को सदर थाने में परिवाद देकर कॉमेडियन श्याम रंगीला पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैष बताया जा रहा है कि प्राइवेट तेल कंपनी के दबाव में आकर पंप संचालक ने यह कदम उठाया है। पंप संचालक का कहना है कि कॉमेडियन श्याम रंगीला ने पत्रकार बनकर मुझे फोन किया था। उसने कहा कि फोटो लेने हैं। फिर 17 फरवरी की शाम 5:30 से 6 बजे के बीच कुछ लोग बाइक पर आए। इस दौरान पंप पर भीड़ अधिक होती है। ऐसे में कर्मचारियों का ध्यान नहीं रहा कि पंप पर कोई वीडियो बनाया जा रहा है। इस संबंध में हमने कंपनी से माफी मांग ली है। पंप पर काम करने वाले दोनों कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

वहीं श्याम रंगीला ने कहाकि मैंने हास्य वीडियो बनाया था, अगर किसी को इससे ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं। रंगीला ने कहा कि श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर वीडियो बनाया था, जिससे सरकार लोगों को कुछ राहत दे सके।
PunjabKesari