Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसान आंदोलन पर आज लोकसभा में अपनी बात रखेंगे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए राज्यसभा में किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि किसानों को गुमराह न किया जाए। वहीं मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी निचले सदन में विपक्ष की ओर से मोर्चा संभालेंगे। वायनाड से सांसद राहुल गांधी किसान आंदोलन पर अपनी बात रखेंगे। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि अज लोकसभा में काफी गहमा-गहमी रह सकती है। पीएम मोदी ने सोमवार को राज्यसबा में बोलते हुए कहा था कि सदन में पिछले दिनों से चर्चा हो रही है कि किसान आंदोलन कर रहे हैं पर कोई यह नहीं बोल रहा कि किसान आंदोलन कर क्यों रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं क्योंकि जब हम राजनीति करते हैं तो हमारे विचार कहीं खो जाते हैं। बता दें कि राहुल गांधी किसान आंदोलन को लेकर काफी हमलावर हैं। राहुल गांधी कभी ट्वीट के जरिए तो कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि दिल्ली में हिंसा कैसे हुई और लाल किले तक प्रदर्शनकारी कैसे पहुंचे, इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्री को देना चाहिए। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि किसान न धरना खत्म करेंगे और न पीछे हटेंगे, सरकार को ही कानून वापिस लेना होगा।