Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केरल में दो सरकारी विद्यालयों में करीब 190 विद्यार्थी एवं 70 अध्यापक कोविड-19 से संक्रमित

मलाप्पुरम के दो सरकारी विद्यालयों में करीब 190 विद्यार्थी और 70 अध्यापक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले के विद्यालयों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और कोविड-19 प्रोटोकोल का कड़ाई से पालन करने को कहा है। जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को जांच में मानचेरी हाइयर सेकेंडरी स्कूल के करीब 150 विद्यार्थी और 34 शिक्षक इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाये गये।

उन्होंने कहा, ‘पिछले सप्ताह एक विद्यार्थी के संक्रमित पाये जाने के बाद विद्यालय के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं की इस वायरस संबंधी जांच की गयी। जो विद्यार्थी इस जांच में संक्रमित पाये गये, वे दसवीं कक्षा के हैं और वे उस विद्यार्थी के सहपाठी है जो सबसे पहले संक्रमित हुआ था।’ अन्य मामले में पोन्नानी के वन्नेरी हायर सेंकेंडरी स्कूल के 39 विद्यार्थी एवं 36 अध्यापक इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इस वायरस के तेजी से फैलने के चलते प्रशासन ने सभी विद्यालयों में एक दूसरे से दूरी बनाने एवं अन्य स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने विद्यालयों से मास्क के इस्तेमाल और थर्मल स्क्रीनिंग नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। संक्रमित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के परिवार के सदस्यों को पृथक-वास में चले जाने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित दोनों विद्यालय संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिये गये हैं।