Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तेलंगाना: कांग्रेस ने की TRS विधायक धर्म रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पिछड़े वर्ग का किया अपमान

हैदराबाद। कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने मांग की है कि राज्य सरकार तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक धर्म रेड्डी पर समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ उनके ‘अपमानजनक’ बयानों के लिए कार्रवाई करे। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने कहा कि भारत को आजादी मिले लगभग 72 साल हो गए हैं और इतने सालों के बाद भी तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता और विधायक धर्म रेड्डी ने समाज के कमजोर वर्गों का यह कहकर अपमान किया है कि वे पढ़ना-लिखना नहीं जानते और ऐसे समुदायों को आरक्षण प्रदान करने से सरकार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने आगे कहा कि विधायक ने न केवल हमारा बल्कि डॉ. बीआर अंबेडकर का भी अपमान किया है। उन्होंने इस तरह के बयान देकर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार को धर्म रेड्डी के खिलाफ उनके बयानों के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हम तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर को एक ज्ञापन सौंपेंगे और टीआरएस विधायक के खिलाफ कार्रवाई होने तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

धर्म रेड्डी ने सोमवार को अपने बयानों के लिए एक माफी जारी की, जिसमें पिछड़ी जातियों के अधिकारियों की आलोचना की गई थी। एक सार्वजनिक बैठक में, रेड्डी ने दावा किया कि उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लोगों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए बयान दिए। उन्होंने कहा, ‘मैं जाति-आधारित यूनियनों और दूसरों से खुले दिल से सोचने का अनुरोध करता हूं। मैंने केवल ईडब्ल्यूएस को बढ़ावा देने की बात की थी। मैंने किसी भी  जाति के लिए आरक्षण में कटौती के लिए नहीं कहा। मैंने गरीब लोगों (ईडब्ल्यूएस श्रेणी) को अतिरिक्त 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कहा। अगर किसी को लगता है कि मेरा बयान गलत था और अगर मेरे बयानों से उन्हें दुख पहुंचा है, तो मैं अपने शब्दों को वापस लूंगा और अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। मेरे द्वारा दिए गए बयानों के लिए मुझे खेद है।’