Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत तीन पर एक लाख का इनाम घोषित, बाकी पांच लोगों पर 50 हजार का इनाम

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी दिन किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस अब बड़ी और निर्णायक तैयारी में जुट गई है। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए दीप सिद्धु समेत दिल्ली हिंसा में 8 आरोपितों पर इनाम घोषित किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दीप सिद्धू, जुगराज सिंह और गुरजोत सिंह पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अन्य आरोपितों में शुमार जयबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। यहां पर बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की तरफ से भी  ट्रैक्टर परेड की आड़ में उपद्रव करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें लाल किले में उपद्रवियों द्वारा ऐतिहासिक इमारत में तोड़फोड़ करने के साथ ही गुंबद का कलश लूटे जाने का आरोप लगाया गया है।

गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर उपद्रव करने के मामले में पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव 8 उपद्रवियों पर इनाम की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक,  पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू , गुरजन सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख इनाम रखा गया है। वहीं, जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम रखा गया है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और अपने अपने घरों से फरार हैं। लखविंदर सिंह ‘लक्खा’ पर इसलिए इनाम नहीं रखा गया है कि वह सिंघू बॉर्डर पर ही छिपा हुआ है। वह फरार नहीं है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान टैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई थी। हद तो तब हो गई जब कुछ उपद्रवी किसान लाल किले की प्राचीर पर पहुंच गए और एक युवक जुगराज सिंह ने तिरंग के बगल में झंडा तक लगा दिया था।