Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पिछले 24 घंटे में 8600 केस मिले, नौ महीने बाद एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में महज 8,635 नए मामले सामने आए। इस दौरान 13, 423 मरीज ठीक हुए और 94 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में छह लाख 59 हजार 422 सैंपल टेस्ट हुए। आठ महीने बाद एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं नौ महीने बाद एक दिन में 100 लोगों से कम लोगों की मौत हुई है। 10 सितंबर 2020 को एक दिन में सबसे ज्यादा 95,735 मामले सामने आए थे।

देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़ सात लाख 66 हजार 245 मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में एक्टिव केस एक लाख 63 हजार 353 है, जो कुल मामलों का 1.52 फीसद है। अब तक एक लाख 54 हजार 486 मरीजों की मौत हो गई है, जो कुल मामलों का 1.43 फीसद है। अब तक कुल एक करोड़ चार लाख 48 हजार 406 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जो कुल मामलों 97.05 फीसद है। अब तक कुल 19 करोड़ 77 लाख 52 हजार 057 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 27, केरल में 17, तमिलनाडु में सात, पश्चिम बंगाल में छह, छत्तीसगढ़ में पांच, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चार और दिल्ली, कर्नाटक और पुदुचेरी में तीन-तीन लोगों मौत हुई है।

अब तक 39 लाख लोगों का टीकाकरण

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। 16 जनवरी को इसकी शुरुआत हुई थी। पिछले महीने की शुरुआत में दो टीकों को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 39 लाख 50 हजार 156 लोगों का टीकाकरण हो गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है।