Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेना के दक्षिणी कमान के लगभग छह हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगी वैक्सीन, जनरल सीपी मोहंती ने दी जानकारी

पुणे। देश में कोरोना टीकाकरण जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के लगभग छह हजार स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक टीका लग चुका है। दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि देश में आपात इस्तेमाल के लिए तीन जनवरी को दो टीकों को मंजूरी दी गई। इनमें से एक सीरम द्वारा निर्मित कोविशिल्ड वैक्सीन है, जिसे ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनका ने बनाया है। वहीं दूसरी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। यह वैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की। इसके बाद से अब तक देशभर में 15 लाख 82 हजार लोगों को टीका लग चुका है।

मीडिया को जानकारी देते हुए मोहंती ने कहा, ‘हमने प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण अभियान को  दी है। सैन्य अस्पतालों में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों से निरंतर सहायता मिल रही है। हमने अपने स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाना शुरू कर दिया है। उनमें से लगभग छह हजार लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है।’

कोरोना प्रबंधन में कमांड सक्रिय रूप से शामिल रहा

उन्होंने कहा कि दक्षिणी कमान भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान है। कोरोना प्रबंधन में कमांड सक्रिय रूप से शामिल रहा है। हमने कई आइसोलेशन सेंटर और क्वारंटाइन फैसिलिटी स्थापित की है। चुनौती खुद को सुरक्षित रखने और नागरिक प्रशासन की सहायता करने की है। ऐसा लगता है कि हम कोरोना के पीक को क्रॉस कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि देश टीकाकरण अभियान में सबसे आगे चल रहा है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तक 27,776 सत्रों में 15,37,190 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण जारी है। पहले चरण में लगभग तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण की योजना है।