Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में हाई एलर्ट, पक्षियों पर रखी जा रही है विशेष नजर…

पन्ना: मध्यप्रदेश में कौओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज मृत कौवा के सैंपल जो भोपाल भेजे गए थे उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है और पशु पक्षियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि हमने पहले भी SOP जारी कर दी थी। लेकिन आज बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है तो हमने अपने गश्ती दल और भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी तरह का पक्षियों में कोई बीमारी है, या मृत पाए जाते हैं तो तुरंत ही टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सूचित करें। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के इस तरह की घटना टाईगर रिजर्व प्रबंधन से निकलकर सामने नहीं आई है।

हालांकि पन्ना में आज बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन एहतियात के तौर पर पशु पक्षियों पर नजर बनाए हुए हैं। टाइगर रिजर्व प्रबंधन हर वो एहतियात बरत रहा हैं। जिससे वर्ल्ड फ्लू न फैल सके लेकिन आज बर्ड फ्लू फैलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने भी एलर्ट जारी किया है।