Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में उतारे दस प्रत्याशी, छह और नाम घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन में भी अपनी ताकत में इजाफा करने का पूरा मन बना लिया है। प्रदेश में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दस प्रत्याशी उतार रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को छह और नाम की सूची जारी की। इसमें कानपुर के कद्दावर नेता सलिल विश्नोई का भी नाम है। भाजपा ने शनिवार को जो सूची जारी की है, उसमें प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ. धर्मवीर प्रजापति तथा सुरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। गोविंद नारायण शुक्ल भाजपा के प्रदेश संगठन में कार्य कर रहे हैं और उनको सदन में भेजे जाने की लंबे समय से चर्चा की जा रही थी।

विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दस प्रत्याशी रविवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है।

इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया था। पीएम मोदी के करीबी रहे पूर्व आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नाम शामिल थे।