Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यूपी के स्कूलों में आधार वेरिफिकेशन में खुली छात्र नामांकन की पोल, लखनऊ मंडल के 29.5 फीसद मामले संदिग्ध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के आधार सत्यापन में छात्रों के फर्जी नामांकन की परतें उधड़ रही हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ मंडल के जिलों में कराये जा रहे आधार सत्यापन में मंडल के छह जिलों में नामांकित कुल छात्रों में से लगभग 51 फीसद बच्चों के आधार की ब्लॉक स्तर पर डाटा एंट्री हो सकी है। इन 51 फीसद बच्चों में से 24.5 प्रतिशत छात्र आधारविहीन पाये गए हैं। वहीं पांच प्रतिशत बच्चों के आधार त्रुटिपूर्ण पाये गए हैं।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या को फर्जी तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाने के बारे में प्राय: बेसिक शिक्षा विभाग के ही उच्चाधिकारी संदेह जताते रहे हैं। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य किया था। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग ने लखनऊ मंडल में बच्चों का आधार सत्यापन शुरू कराया था।

बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर डाटा कैप्चर फार्मेट के मुताबिक लखनऊ मंडल के छह जिलों के परिषदीय स्कूलों में 22,95,337 बच्चों के नाम दर्ज हैं। इनमें से 51 प्रतिशत यानी 11,70,960 बच्चों के ही आधार की ब्लॉक स्तर पर डाटा एंट्री हुई है। इनमें से 8,23,538 बच्चों का आधार सत्यापन किया जा चुका है। वहीं 2,87,279 बच्चे आधारविहीन पाये गए हैं जबकि 60,143 बच्चों के आधार त्रुटिपूर्ण हैं।

लखनऊ में 2,02,421 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से मात्र 77,315 बच्चों के आधार की डाटा एंट्री ब्लॉक सतर पर हुई है। इनमें से 48,627 बच्चों का ही आधार सत्यापन हुआ है, जबकि 24,600 बच्चे आधारविहीन पाये गए हैं। वहीं 4,088 बच्चों के आधार में गड़बड़ी पायी गई है। यह सिथति तब है जब लखनऊ में आधार सत्यापन का काम 28 फीसद ही हो पाया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने लखनऊ मंडल के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिविर लगाकर एक हफ्ते में बच्चों का आधार नामांकन और अपडेशन पूरा कराने का निर्देश दिया है। सभी बीएसए को चेताया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि खंड शिक्षा अधिकारियों/श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड द्वारा विभाग को उपलब्ध करायी गई संख्या के अनुसार यदि शत-प्रतिशत नामांकन का सत्यापन पूरा नहीं किया जाता है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों/ प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।