Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्लीः अगर बाइक में नहीं है साइड मिरर और कार में पीछे बैठे शख्स ने नहीं लगाई सीट बेल्ट तो होगा चालान

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक और ड्राइविंग के नियम सख्त हो गए हैं। अगर आप भी कार की पीछे वाली सीट पर बैठते हैं और सीट बेल्ट नहीं लगाते तो आप पर भारी जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा अगर आप बाइक चलाते हैं और साइड मिरर नहीं है तो भी इसको ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और आपको जुर्माना तक हो सकता है।

PunjabKesari

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया आदेश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि ज्यादातर देखा गया है कि बाइक में साइड मिरर नहीं होते जोकि बहुत जरुरी होते हैं। लोग इसको निकलवा देते हैं या फिर खराब हो जाने पर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। इसके अलावा कार में पीछे की सीट पर बैठने वाला कभी बेल्ट नहीं लगाता है। जिसके कारण अगर कोई एक्सिडेंट होता है तो ड्राइवर और आगे की सीट में बैठा व्यक्ति तो बच जाता है मगर पीछे बैठे शख्स के ज्यादा चोटें आ जाती हैं, मौत तक हो सकती है।

अब ट्रैफिक पुलिस दिल्ली में इस नियम का पालन कराने के लिए अभियान चलाएगी और लोगों को समझाने के साथ जुर्माना भी वसूलेगी। जानकारी के अनुसार, कार में पिछली सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना जबकि टू व्हीलर में साइट मिरर न लगाने पर 500 रुपये का चालान काटा जाएगा।